राजस्थान
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 7 लोग घायल, बाइक सवार को बचाने में हादसा
Shantanu Roy
25 Sep 2022 6:33 PM GMT

x
बड़ी खबर
धौलपुर। धौलपुर के सदर थाना इलाके में बाइक को बचाने के चक्कर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 7 लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार सभी लोग गमी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
हादसे में घायल महिला भगवान देवी (56) पत्नी गरीबा ने बताया कि गांव के करीब 20 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भरतपुर गमी में शामिल होने गए थे। जहां से लौटते समय गाजीपुर गांव के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-टॉली पलट गई। हादसे में भगवान देवी, हीरा देवी (30) पत्नी ननका, गुड्डी (40) पत्नी पदम सिंह, लहरी (50) पत्नी डार सिंह, हरवेदी (57) पत्नी रमेश, कमला (53) पत्नी लटूरी, राकेश (55) पुत्र छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे में ट्रॉली में सवार चार पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
Next Story