राजस्थान

सड़क हादसों में 7 लोगों की गई जान, 6 गंभीर घायल

Admin4
25 July 2023 1:28 PM GMT
सड़क हादसों में 7 लोगों की गई जान, 6 गंभीर घायल
x
जयपुर। प्रदेश के तीन जिलों में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। इसके चलते अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की जान चली गई वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक हादसे में एक बुजुर्ग और एक महिला ब्रेन डेड पाए गए। हादसों के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए दौड़े। वहीं पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया और मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए। इन हादसों में वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
प्रदेश के भीलवाड़ा जिले में सबल सागर मार्गपर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से अपने काम से घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर बाइक सहित दोनों युवकों को घसीटते हुए करीब 100 फीट तक ले गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद बदनोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपे।
बदनोर थानाधिकारी रामकिशन ने बताया कि रविवार देर रात बदनोर निवासी सूरज पुत्र गोपाल सिंह कच्छावा और मनीष पुत्र अमर सिंह रावणा राजपूत बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सबल सागर मार्गपर हादसे का शिकार हो गए। मृतकों के परिजनों ने बताया कि सूरज आसींद और मनीष भीम में काम करता था। सूरज अपने घर में इकलौता कमाने वाला था। दोनों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।
Next Story