राजस्थान

7 केएनडी गांव का उपस्वास्थ्य केंद्र बदहाल

Admin Delhi 1
22 Jun 2023 3:46 PM IST
7 केएनडी गांव का उपस्वास्थ्य केंद्र बदहाल
x

श्रीगंगानगर न्यूज़: एक ओर सरकार महंगाई राहत कैंप के जरिए आमजन को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ देने का प्रयास कर रही है और दावा भी कर रही है। वहीं दूसरी ओर अनूपगढ़ विधानसभा की रावला मंडी के गांव 7 के एन डी में उप स्वास्थ्य केंद्र की हालत काफी दयनीय है। गांव 7 के एन डी में आयोजित महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी अमिता को उप स्वास्थ्य केंद्र की दयनीय हालत से अवगत करवाते हुए एक ज्ञापन सौंपा है।

उपखंड अधिकारी अमिता ने बीसीएमओ को जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। ग्रामीणों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र कई दिनों तक बंद रहता है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Next Story