राजस्थान

सुभाष चंद्र बोस की 7 फीट की प्रतिमा का हुआ अनावरण, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Shantanu Roy
11 Feb 2023 11:39 AM GMT
सुभाष चंद्र बोस की 7 फीट की प्रतिमा का हुआ अनावरण, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
x
करौली। करौली हिंडौन के जटंगला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 7 फीट की प्रतिमा का अनावरण व कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सांवरमल वर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही उन्होंने कला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्राचार्य सुनील धाकड़ ने बताया कि दिल्ली के आईएनएस की ओर से सुभाष चंद्र बोस की 7 फीट की प्रतिमा भेंट की गई है।
साथ ही आजादी के लिए किए गए योगदान, आजाद हिंद फौज के गठन आदि से संबंधित कैनवस भी उपलब्ध कराए गए। जिससे विद्यार्थियों को उनकी सचित्र जीवनी जानने का भी मौका मिला। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, राजस्थानी नृत्य एवं हरियाणवी नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य सुनील धाकड़, उप प्राचार्य डॉ. सुमन तोमर, एलपी शर्मा, ताराचंद नैनीवाल, सतीश यादव, हीरा बहादुर, बीएल मीणा, सीके गुप्ता, सौरभ मिश्रा आदि शिक्षक साथी मौजूद रहे.
Next Story