राजस्थान

जाली में फंसा 7 फीट लंबा कोबरा, लोगों में मचा हड़कंप

Admin4
14 Aug 2023 10:01 AM GMT
जाली में फंसा 7 फीट लंबा कोबरा, लोगों में मचा हड़कंप
x
जैसलमेर। जैसलमेर शहर की एक निजी हॉस्पिटल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक कोबरा सांप आया। 7 फीट लंबा कोबरा सांप प्लास्टिक की नेट (जाली) में फंस गया। सुबह मजदूर काम पर आए तो उन्होंने जाली में फंसे काले कोबरा को देखा। हॉस्पिटल वालों ने तुरंत स्नेक कैचर प्रेम को मौके पर बुलाया। मौके पर आए प्रेम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नेट को काटकर सांप को आजाद करवाया। सांप को रेस्क्यू कर स्नेक कैचर प्रेम ने उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
स्नेक कैचर प्रेम ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे उसे सूचना मिली कि एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में सांप जाली में फंसा हुआ है। 7 फीट लंबे कोबरा सांप के पास जाने की किसी की भी हिम्मत नहीं हो रही है। प्रेम ने मौके पर जाकर देखा तो सांप प्लास्टिक की बनी जाली में बुरी तरह से जकड़ा हुआ था। सांप जाली से निकलने के चक्कर में और भी ज्यादा उलझ गया था। जाली को काटकर सांप को किया रेस्क्यू प्रेम ने बताया कि जहरीले सांप को निकालने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एक तो सांप 7 फीट लंबा और जहरीला। दूसरे उस सांप को कोई पकड़ ही नहीं रहा था ताकि उसकी जाली को काटा जा सके। बड़ी मुश्किल से करीब एक घंटे में सांप से बचते हुए नेट को काटा गया। नेट को भी काफी बारीकी के साथ काटना पड़ा ताकि सांप को कोई चोट ना पहुंचे। जैसे ही सारी जाली कटी सांप ने आजाद होते ही स्नेक कैचर पर हमला कर दिया। लेकिन प्रेम ने खुद को बचा लिया और सांप को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
Next Story