राजस्थान

22 ग्राम पंचायतों में 65 मतदान केंद्र बनाए गए

Admin Delhi 1
11 Oct 2023 6:30 AM GMT
22 ग्राम पंचायतों में 65 मतदान केंद्र बनाए गए
x
बिजोलिया में महिला मतदाता अधिक

भीलवाड़ा: विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में अब आचार संहिता लागू हो गई है। भीलवाड़ा जिले की माण्डलगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल बनना शुरू हुआ हैl

यह है स्थिति

तहसीलदार और रिटर्निंग अधिकारी धर्मेंद्र स्वामी के अनुसार माण्डलगढ़ विधानसभा चुनाव में करीब ढाई लाख मतदाता इस बार अपने मत का उपयोग करेंगे। यहां कुल मतदाता 2,47,835 हैं। इनमें से पुरुष 1,25,950 और महिला वोटर 1,21,885 हैं। वहीं इस बार नए 3239 नए वोटर भी जुड़े हैं। आगामी 23 नवंबर को होने वाले चुनाव में 276 मतदान केंद्र पर वोट डाले जाएंगे। पिछले चुनाव 2018 से इस बार 14502 मतदाता बढ़े हैं।

बिजौलिया ब्लॉक में महिला मतदाता पुरुषों से अधिक

बिजौलिया ब्लॉक की 22 ग्राम पंचायतों में कुल साठ हजार से अधिक (60,603) मतदाता इस बार वोट डालेंगे। इनमें से पुरुष मतदाता 30217 और महिला मतदाता 30386 हैं। वहीं इस बार- 970 नए मतदाता जुड़े हैं। बिजौलिया की 22 ग्राम पंचायतों में 65 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पिछले चुनाव 2018 से इस बार 2906 मतदाता बढ़े हैं।

Next Story