राजस्थान

63 साल के वरिष्ठ नेता अक्षय त्रिपाठी को मिली जिम्मेदारी, सभी गुटों में संतुलन बिठाने की चुनौती

Admin Delhi 1
12 July 2023 8:00 AM GMT
63 साल के वरिष्ठ नेता अक्षय त्रिपाठी को मिली जिम्मेदारी, सभी गुटों में संतुलन बिठाने की चुनौती
x

भीलवाड़ा न्यूज़: विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सभी जिलों में जिलाध्यक्ष के नाम घोषित कर दिए है। भीलवाड़ा कांग्रेस की जिम्मेदारी 63 साल के वरिष्ठ नेता अक्षय त्रिपाठी को दी गई है। त्रिपाठी का जिलाध्यक्ष के लिए नाम दो महीने पहले ही फाइनल हो गया था। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलट के विवाद के चलते यह लिस्ट रुकी हुई थी। अब दोनों में विवाद खत्म होते ही इन्हें यह जिम्मेदारी दे दी गई।

बताया जा रहा है कि त्रिपाठी से पहले भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष के लिए राजस्व मंत्री रामलाल जाट व राज्यमंत्री धीरज गुर्जर अपने-अपने कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाना चाहते थे। इनके एक गुट से ओम नारायणीवाल व हेमेंद्र शर्मा और दूसरे गुट से राजेश चौधरी व गोपाल मालवीय का नाम सामने आ रहा था। दोनों की गुटों में तालमेल नहीं बन पाया। इसके बाद त्रिपाठी के नाम को आगे किया गया। त्रिपाठी पर पार्टी ने विश्वास उनकी साफ छवि को लेकर भी जताया है।

Next Story