
x
Jalore जालोर । राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर सांचौर तहसील के मूल राजस्व ग्राम सरवाना में से सुजानगढ़ व मूल राजस्व ग्राम भुवाना में से भीखाजी नगर, चितलवाना तहसील के मूल राजस्व ग्राम डूंगरी में से कुराडो की ढाणी व पीथाबेरी, मूल राजस्व ग्राम खेजडियाली में से हिंगलाज नगर तथा रानीवाड़ा तहसील के मूल राजस्व ग्राम करवाड़ा में से जंभेश्वर नगर बी-ढाणी को नवीन राजस्व ग्राम घोषित किया हैं।
जिला कलक्टर प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 (1956 का अधिनियम 15) की धारा 16 में निहित प्रावधानों के अनुसरण में राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नवीन राजस्व ग्राम सुजानगढ़ का क्षेत्रफल 567.262 हैक्टेयर, भीखाजी नगर का क्षेत्रफल 219.40 हैक्टेयर, कुराडों की ढाणी का क्षेत्रफल 448.33 हैक्टेयर, हिंगलाज नगर का क्षेत्रफल 948.6004 हैक्टेयर, पीथाबेरी का क्षेत्रफल 938.40 हैक्टेयर एवं जंभेश्वर नगर बी-ढाणी का क्षेत्रफल 522.48 हैक्टेयर रहेगा
TagsJalore जिले6 नवीन राजस्वग्राम घोषितJalore district6 new revenue villages declaredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





