राजस्थान

सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, नौ घायल

Rani Sahu
22 Aug 2023 9:35 PM IST
सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, नौ घायल
x
दौसा: राजस्थान के दौसा जिले के मंडावर रोड पर हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबिक 9 लोग हादसे में घायल हुए हैं। जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
वहीं, अन्य घायलों का महवा और मंडावर में भर्ती कराया गया है। ये दर्दनाक हादसा महवा-अलवर स्टेट हाईवे पर उकरुंद गांव के पास हुआ। हुडला पेट्रोल पंप के करीब कोल्ड ड्रिंक से भरे ट्रक ने सवारियों से भरी जीप को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
Next Story