राजस्थान

द केरला स्टोरी देखने पहुंचीं 500 महिलाएं

Admin Delhi 1
13 May 2023 12:47 PM GMT
द केरला स्टोरी देखने पहुंचीं 500 महिलाएं
x

नागौर न्यूज: लक्ष्मी तारा सिनेमा हॉल में विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में मातृ शक्ति ने शुक्रवार को द केरला स्टोरी फिल्म देखी। इस कारण से दिन भर लक्ष्मी तारा सिनेमा के सभी शो हाउसफुल रहे। दोपहर 3 बजे का शो मातृ शक्ति के लिए आरक्षित रहा। जबकि बाकी के शो में अन्य लोगों ने दर्शकों के रूप में इस फिल्म को देखा।

हालांकि शो देखने के लिए एक साथ 500 से अधिक महिलाएं पहुंची तो उन्हें सीटें फुल होने के कारण शाम 6 बजे वाले शो में भी बैठाना पड़ा। दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल, मातृ शक्ति राष्ट्र सेविका समिति ने इस आयोजन को सफल बनाया। सिनेमा में दोपहर 3 बजे वाले शो में जबरदस्त मातृ शक्ति की भीड़ उमड़ी। सिनेमा हॉल में एक भी सीट खाली नहीं रही।

पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मातृ शक्ति एक साथ बिना किसी पुरुष के फिल्म देखने पहुंची। सिनेमा हॉल की हर सीट पर केवल महिलाएं बैठी थी। केरला स्टोरी देखकर महिलाओं ने फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म जो सच दिखा रही है, इसे हर घर की नारी शक्ति को जरूर देखना चाहिढ। इसमें सहयोग करने वाली मातृ शक्ति में इंदू चौधरी, कमला चारण, नीलू खड़लोया, प्रेरणा शर्मा, गुंजन शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड संयोजिका अनुपमा उपाध्याय मौजूद रहे।

Next Story