राजस्थान

बस खाई में गिरने से राजस्थान की 5 महिलाएं हुई घायल

Admindelhi1
31 May 2024 6:40 AM GMT
बस खाई में गिरने से राजस्थान की 5 महिलाएं हुई घायल
x

राजस्थान: जम्मू के अखनूर में कल (गुरुवार दोपहर) तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। 69 लोग घायल हैं। घायलों में राजस्थान में भरतपुर जिले के नदबई के गांव बहरामदा की रहने वाली एक ही परिवार की 5 महिलाएं शामिल हैं। सभी पांचों महिलाएं रिश्ते में देवरानी-जेठानी हैं। हादसा जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर हुआ ।

हादसे में घायल निरमा के पति हरवीर ने बताया कि पांचों महिलाएं मंगलवार सुबह सात बजे नदबई से लोकल ट्रेन से अछनेरा (आगरा) पहुंची थीं। अछनेरा से मुरसान (हाथरस) के लिए रवाना हुए। वह हाथरस से अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ बस से वैष्णो देवी जा रही थी। जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में गुरुवार को एक बस गहरी खाई में गिर गई. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बचाव के लिए पहुंच गए। बस में सवार यशोदा ने तुरंत बहरामदा गांव में परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी दी।

निरमा के पति हरवीर खेती करते हैं। उन्होंने कहा- घायल राजवती के पति सतबीर दोपहर करीब तीन बजे जम्मू के लिए रवाना हो गए। वह लगातार उनके संपर्क में हैं. पांचों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Next Story