राजस्थान

5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Admin4
14 Feb 2023 4:46 PM IST
5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
x
धौलपुर। जिले की कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात लगातार दूसरी कार्रवाई करते हुए 5 हजार के इनामी बदमाश हरिकिशन जगरिया को गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली पुलिस ने सोमवार दोपहर 21 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी मेंबर जाट को गिरफ्तार करने के बाद कॉन्स्टेबल चालक बासुदेव और हेड कांस्टेबल दीनदयाल शर्मा की मदद से रात के वक्त अवैध हथियार के साथ 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
कोतवाली थाना प्रभारी अनिल जसोरिया ने बताया कि डीएसटी टीम के कॉन्स्टेबल वासुदेव को सूचना मिली थी कि विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाश हरिकिशन जगरिया अवैध हथियार के साथ तगावली फाटक से जेल फाटक की ओर जा रहा है. जिस सूचना पर थाना प्रभारी के साथ जेल फाटक पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी. जहां सामने से आ रहे बदमाश को कॉन्स्टेबल वासुदेव और हैड कांस्टेबल दीनदयाल शर्मा ने दबोच लिया.
गिरफ्तार किए गए बदमाश से पुलिस ने 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किये है. थाना प्रभारी ने बताया कि हरकिशन जगरिया पर फायरिंग करने सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जिस पर एसपी धौलपुर द्वारा 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था.
Next Story