राजस्थान

दिल्ली और लखनऊ में भी विदेश से आया गोल्ड लूट चुके, 5 बदमाश हुए गिरफ्तार

SANTOSI TANDI
27 Aug 2023 10:20 AM GMT
दिल्ली और लखनऊ में भी विदेश से आया गोल्ड लूट चुके, 5 बदमाश हुए गिरफ्तार
x
5 बदमाश हुए गिरफ्तार
जयपुर: में नागौर की 5600 गैंग के 5 बदमाशों के हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। जो जयपुर के बैंक में डकैती का प्लान बनाते गिरफ्तार किया गए। अब पुलिस पूछताछ के में गैंग के बदमाशों ने बड़ा खुलासा किया है। बदमाशों ने बताया है कि इनकी गैंग के लोग जयपुर एयरपोर्ट पर तस्करी कर लाए जा रहे सोने को लूट लेते थे। 5600 गैंग के बदमाश सोना तस्करी करने वालों को जानते हैं। उन्हें पता चल जाता था कि कब कौन सोना लेकर आ रहा है। उसे बीच रास्ते में ही लूट लेते थे।
पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया- वह विदेश से तस्करी कर लाए जाने वाले सोने को जयपुर, लखनऊ और नई दिल्ली में लूटते थे। पीड़ित एफआईआर भी नहीं करवाता था। इसलिए ये लोग पकड़े नहीं जाते थे। अब जयपुर पुलिस इन बदमाशों के द्वारा दी गई जानकारी कस्टम अधिकारियों के साथ शेयर करेगा।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया- पुलिस ने इस 5600 गैंग के बदमाशों को डकैती की योजना बनाते हुए करणी विहार थाना इलाके से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने जयपुर में अवैध सोना लाने वाले तीन लोगों को लूटा है। साथ ही नई दिल्ली और लखनऊ में एक-एक डकैती की है।
बदमाशों के पास से पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर कार भी बरामद की।
बदमाशों के पास से पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर कार भी बरामद की।
क्यों गैंग का नाम रखा 5600
बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया- गिरोह ने अपना नाम '5600' इसलिए रखा क्योंकि उनकी एक शराब की दुकान का नम्बर 5600 है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय चौधरी, अशोक ढिल्लन, इरफान, नदीम और रिजवान खान के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में 15 से अधिक लोग शामिल हैं। गिरोह के अन्य बदमाशों की पहचान करने के लिए पांचों शुक्रवार को रिमांड पर लिया गया है। ये लोग पुलिस के शक के घेरे में न आएं। इसके लिए शराब का व्यापार करते हैं। ये बदमाश विभिन्न कोरियर के जरिए देश में तस्करी किए जा रहे सोने के बारे में जानकारी रखते हैं। सोने की तस्करी करने वाले लोग भी इनसे मिले हुए थे। चूंकि सोना अवैध रूप से लाया गया था, इसलिए किसी ने भी गिरोह के खिलाफ रिपोर्ट नहीं की।
पुलिस गिरफ्त में पांचों बदमाश। जो बैंक लूट की योजना बनाते गिरफ्तार किए गए।
पुलिस गिरफ्त में पांचों बदमाश। जो बैंक लूट की योजना बनाते गिरफ्तार किए गए।
इन की हुई गिरफ्तारी
अक्षय चौधरी (31) पुत्र प्रभुदयाल खण्डेला (सीकर) का रहने वाला है। जो फिलहाल जयपुर के करधनी स्थित महादेव नगर में रहता है।
अशोक ढिलाण (27) पुत्र जगदीश प्रसाद जयपुर के बिंदायका थाना स्थित पटेल नगर का रहने वाला है।
इरफान अली (23) पुत्र मुराद खान जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में कृष्णा नगर का रहने वाला है।
नदीम खान(23) पुत्र मकसूद खान भी झोटवाड़ा इलाके में संजय नगर का रहने वाला है।
रिजवान खान (20)उर्फ मोनू पुत्र रफीक खान डीडवाना कुचामन के मौसासर थाने में गांव बेरी का रहने वाला है।
अक्षय चौधरी के खिलाफ मारपीट एवं अशोक ढिलाण के खिलाफ लूट, डकैती, मारपीट एवं अवैध हथियार रखने के पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंग के अन्य कुख्यात सदस्य हंसराज गढ़वाल, रणवीर जाट, अमित मीणा के विरुद्ध सीकर, बीकानेर, जयपुर में चोरी, नकबजनी, लूट एवं मारपीट के आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
Next Story