राजस्थान

Mauni Amavasya के 5 बेस्ट मुहूर्त, इनमें पूजा करने से मिलेगा महापुण्य

Tara Tandi
29 Jan 2025 11:22 AM IST
Mauni Amavasya के 5 बेस्ट मुहूर्त, इनमें पूजा करने से मिलेगा महापुण्य
x
Mauni Amavasya ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना जाता है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है। यह तिथि पितरों को समर्पित मानी जाती है। इस दिन को पितरों की शांति के लिए सबसे उत्तम बताया गया है। सभी अमावस्या तिथियों में सबसे महत्वपूर्ण माघ मास की अमावस्या होती है इसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।
मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर मौन रहकर स्नान और दान करने से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति भी होती है। इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी यानी आज मनाई जा रही है। मौनी अमावस्या के दिन स्नान दान व पूजा पाठ करना श्रेष्ठ माना जाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मौनी अमावस्या के पांच सबसे शुभ मुहूर्त बता रहे हैं जिनमे पूजा पाठ करना लाभकारी होगा, तो
आइए जानते हैं।
मौनी अमावस्या के शुभ मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार मौनी अमावस्या इस साल 29 जनवरी दिन बुधवार को मनाई जा रही है इस दिन का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 11 मिनट से शुरू होगा जो कि 8 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अमावस्या का दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 33 मिनट से आरंभ होगा जो कि 9 बजकर 55 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इसी तरह तीसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 17 मिनट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।
मौनी अमावस्या का चौथा शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से 4 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आखिरी यानी पांचवां शुभ मुहूर्त 4 बजकर 46 मिनट से आरंभ होगा और इसका समापन 6 बजकर 8 मिनट पर हो जाएगा। इन मुहूर्तों में पूजा पाठ और दान पुण्य करना लाभकारी होगा।
Next Story