राजस्थान

45 हजार के दो इनामी समेत 5 गिरफ्तार

Admin Delhi 1
8 Aug 2023 11:00 AM IST
45 हजार के दो इनामी समेत 5 गिरफ्तार
x

कोटा: महावीर नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 45 हजार रुपए के दो इनामी सहित 5 जनों को गिरफ्तार किया। इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।

एसपी सिटी शरद चौधरी ने बताया कि पुलिस ने रंगबाड़ी निवासी त्रिलोक मीणा को एक चाकू सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार कोटड़ी निवासी आसिफ अली उर्फ आशिक को एक देशी कट्टा 315 बोर आैर कारतूस समेत पकड़ा गया। इस पर 25 हजार रुपए का इनाम था। संतोषी नगर निवासी धीरज उर्फ स्टेपनी को पिस्टल 32 बोर आैर एक चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। इस पर 20 हजार का इनाम घोषित था। रंगबाड़ी योजना निवासी अंकुश सैनी उर्फ गोलू सुमन को रिवाल्वर, भीमगंजमंडी निवासी शेरू उर्फ सलाउद्दीन को देशी कट्टा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। इनसे इनके सहयोगी एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इनके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कई केस दर्ज हैं।

Next Story