राजस्थान

Barmer में युवक के अपहरण कर हत्या के मामले में 5 गिरफ्तार

Sanjna Verma
30 Jun 2024 5:22 PM IST
Barmer में युवक के अपहरण कर हत्या के मामले में 5  गिरफ्तार
x
Barmer बाड़मेर: बाड़मेर में एक युवक के अपहरण व हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। POLICE ने यह जानकारी दी। बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर युवक का शव कुएं से बरामद कर लिया है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे एक अज्ञात वाहन से एक युवक का अपहरण किए जाना दिखाई देने पर अभय कमान केन्द्र ने इसकी सूचना सदर थाने एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। उन्होंने बताया कि चौहटन थाने की
TEAM
ने नाकाबंदी करके तीन आरोपियों पुरखाराम जाट, प्रकाश व हरलाल जाट को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार इन लोगों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उनके साथ गोगाराम, सीताराम एवं भैराराम भी थे। सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कहा कि उन्होंने गणपत सिंह को अगवा कर उसकी हत्या कर दी और लाश को कुएं में फेंक दिया।पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाल कर उसे POSTMARTEM के लिए बाड़मेर के राजकीय चिकित्सालय भेजा है। पुलिस ने आरोपी गोगाराम व भैराराम को भी पकड़ लिया है। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी जेताराम की तलाश जारी है।
Next Story