राजस्थान

राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता से15 लाखलूटपाट मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

Admin4
1 Jun 2023 10:45 AM GMT
राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता से15 लाखलूटपाट मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
x
भरतपुर। भरतपुर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने 5 लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों ने तांत्रिक से पैसे डबल करवाने व्यक्ति को मथुरा से बुलाया और उसके रुपए लेकर भाग गए। इसके बाद उद्योग नगर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया। इसके बाद मंगलवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। उद्योग नगर थाना अधिकारी महेंद्र राठी ने बताया कि पीड़ित विरजन निवासी नगला आशा थाना मगौर्रा जिला मथुरा का रहने वाला है। वह किसी राजनैतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है। उसकी मुलाकात आरोपियों से भरतपुर के डीग में हुई थी। आरोपियों ने विरजन से कहा कि वह एक ऐसे तांत्रिक को जानते हैं वह पैसा दोगुना कर देगा।
इसके बाद विरजन 25 मार्च को कुछ पैसे लेकर भरतपुर आ गया। आरोपी विरजन से कोतवाली थाना इलाके में मिले और आरोपियों ने हाथ की सफाई से विरजन के कुछ पैसे दोगुने कर दिए। विरजन अपने घर चला गया। आरोपियों ने 27 मार्च को विरजन को फिर से फोन किया और कहा किउसके पास जितने लैस हैं वह लेकर आ जाए एक बड़ा तांत्रिक आया है। वह उसके पैसे दोगुने कर देगा। विरजन 15 लाख रुपये लेकर भरतपुर आ गया। आरोपी विरजन को सारस चौराहे ले गए और उसके 15 लाख रुपए छीन लूट कर भाग गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने भागसिंह निवासी कुम्हेर, मुकेश निवासी मथुरा, राजन निवासी गुंसारा भरतपुर, नरेंद्र सिंह निवासी अजान भरतपुर, मदन मोहन निवासी भरतपुर को गिरफ्तार किया है।
Next Story