राजस्थान

कार से 48 KG गांजा बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

Admin4
22 Aug 2023 11:55 AM GMT
कार से 48 KG गांजा बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
x
भरतपुर। भरतपुर की रूपवास थाना पुलिस ने एक लग्जरी कार से 48 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने कार में बैठे 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। चारों गांजा तस्कर रुदावल की तरफ जा रहे थे। जयपुर PHQ से सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को पकड़ा। देर रात रूपवास थाना अधिकारी बनी सिंह को PHQ से सूचना मिली एक होंडा सिटी कार भरतपुर के रूपवास की तरफ आ रही है। जिसमें मादक पदार्थ हो सकता है। पुलिस ने कांदौली गांव के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। पूरी रात वाहनों की तलाशी ली गई।
सुबह करीब 5 बजे होंडा सिटी कार कांदौली गांव पर पहुंची। जिसे पुलिस ने रुकवाया और कार की तलाशी ली, कार की पीछे की सीट के नीचे कुछ पैकेट में लिपटा हुआ रखा था। जिसे पुलिस ने चेक किया तो उसमें गांजा था। जिस पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया और कार को जब्त कर लिया। कार से 48 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। चारों आरोपी गांजा लेकर रुदावल की तरफ जा रहे थे। चारों आरोपी रुदावल के ही रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Next Story