राजस्थान
Jaipur महानगर द्वितीय की पीड़ित प्रतिकर बैठक में 44 प्रकरणों का हुआ निस्तारण
Tara Tandi
11 Jun 2025 6:23 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान 2025-26 के अनुसार जून 2025 में दिए गए दिशा निर्देशों की पालना में श्रीमती रीटा तेजपाल, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जयपुर महानगर द्वितीय की अध्यक्षता में राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम एवं विधिक सहायता के संबंध में मीटिंग का आयोजन किया गया।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जयपुर महानगर द्वितीय श्रीमती पल्लवी शर्मा ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के क्रम में माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान में दिए गए विभिन्न दिशा-निर्देशों की पालना में मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत हत्या, दुष्कर्म, मानव तस्करी आदि अपराधों के पीड़ित पक्ष द्वारा प्रस्तुत कुल 44 प्रार्थना-पत्र व आवेदन-पत्र रखे गए जिन पर कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यगण द्वारा विचार-विमर्श पर प्रतिकर राशि/अवार्ड पारित किए गए। उक्त प्रकरणों को निस्तारित करते हुए कुल 64 लाख 72 हजार 500 राशि का अवार्ड पारित हुआ।
उक्त प्रकरणों के निस्तारण के पश्चात मीटिंग में विधिक सहायता के तहत नियुक्त अधिवक्तागण को देय मानदेय के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही की जाकर अधिवक्तागण को नियमानुसार देय मानदेय के ऑर्डर जारी किए गए। मीटिंग में श्री अनीष दाधीच, न्यायाधीश श्रम न्यायालय क्रम सं.01, जयपुर महानगर द्वितीय, श्री शिव कुमार, न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण क्रम सं. 1, जयपुर महानगर द्वितीय, श्री बजरंग शेखावत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर, श्री संतोष कुमार मीणा एडीएम दक्षिण, श्रीमती सुलेश चौधरी एडिशनल डीसीपी वेस्ट, श्री संदीप कुमार लुहाड़िया अध्यक्ष बार एसोसिएशन, श्री संत कुमार जैन, लोक अभियोजक उपस्थित रहे।
TagsJaipur महानगर द्वितीयपीड़ित प्रतिकर बैठक44 प्रकरणों निस्तारणJaipur Mahanagar IIVictim compensation meeting44 cases resolvedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





