राजस्थान

अवैध बजरी परिवहन करते 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Admin4
14 Aug 2023 5:13 PM IST
अवैध बजरी परिवहन करते 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
x
नागौर। नागौर खनिज विभाग की ओर से आज मेड़ता, रियांबड़ी और गोटन से जुड़े इलाकों में अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. शाम तक चली इस कार्रवाई के दौरान कुल 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं, जो अवैध रूप से बजरी का परिवहन कर रहे थे. सभी पर 5 लाख 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. आपको बता दें कि खनिज विभाग की ओर से अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान पर खुद कलेक्टर अमित यादव, पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी, अजमेर खनिज विभाग के अधीक्षण अभियंता जेके गुरु बक्शानी नजर रख रहे हैं.
गोटन के सहायक खनन अभियंता मनोज कुमार तंवर ने बताया कि हमारी टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बजरी परिवहन कर रहे 4 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त करने की कार्रवाई की है. यह कार्रवाई खनिज विभाग की टीम ने थांवला क्षेत्र में की है. इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से भाग गया। टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली व बजरी जब्त कर पुलिस को सौंपने की कार्रवाई की। विभाग के सर्वेयर सतीश सिंह चौहान ने बताया कि चारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर 5 लाख 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है.
Next Story