राजस्थान

Jalore जिले में 4 नवीन राजस्व ग्राम घोषित

Tara Tandi
2 April 2025 6:50 PM IST
Jalore जिले में 4 नवीन राजस्व ग्राम घोषित
x
Jalore जालोर । राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर भीनमाल तहसील के मूल राजस्व ग्राम पूनासा में से बालाजी नगर व चारणियों की ढाणी तथा जालोर तहसील के मूल राजस्व ग्राम जालोर बी में से वीरजी नगर व कांकरी को नवीन राजस्व ग्राम घोषित किया हैं।
जिला कलक्टर प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 (1956 का अधिनियम 15) की धारा 16 में निहित प्रावधानों के अनुसरण में राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नवीन राजस्व ग्राम बालाजी नगर का क्षेत्रफल 1337.6000 हैक्टेयर, चारणियों की ढाणी का क्षेत्रफल 342.9900 हैक्टेयर, वीरजी नगर का क्षेत्रफल 1162.5715 हैक्टेयर एवं कांकरी का क्षेत्रफल 1568.0004 हैक्टेयर रहेगा।
Next Story