राजस्थान

बांसवाड़ा जिले में 33 घंटे में 4 इंच बारिश, सड़कें बन गईं नदी

mukeshwari
29 Jun 2023 6:52 AM GMT
बांसवाड़ा जिले में 33 घंटे में 4 इंच बारिश, सड़कें बन गईं नदी
x
33 घंटों में बांसवाड़ा शहर में करीब सवा 4 इंच पानी बरसा
बांसवाड़ा। प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। इसका असर बांसवाड़ा पर भी दिख रहा है। बीते 33 घंटों में बांसवाड़ा शहर में करीब सवा 4 इंच पानी बरसा। बुधवार को दिन में बादल छाए रहे और दोपहर में शहर में अच्छी बरसात हुई। बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर मंगलवार रात करीब सवा 11 बजे से मध्यरात्रि जमकर मेघ बरसे। करीब डेढ़ घंटे तक तेज बारिश के बाद भी हल्की फुंहारों का दौर रहा। इसके बाद बुधवार सुबह से आसमान में काले-घने बादल छाए रहने के साथ रह-रहकर हल्की बारिश हुई। इससे अंधेरा छाने से दिन में भी चालक वाहनों की बत्तियां चलाकर निकलते दिखे। हालांकि इस बीच उमस ने परेशान किया, लेकिन वातावरण में अपेक्षाकृत नमी रही।
कलक्टरी स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे तक सबसे अधिक बारिश बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर 99 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा कागदी पिकअप वियर पर 67, दानपुर में 10, केसरपुरा में 9, कुशलगढ़ में 6 व लोहारिया में 5 मिमी पानी बरसा। शहर में रात्रि में हुई बारिश से बाहुबली कॉलोनी के निचले हिस्सों में पानी भर गया। शहर के राजतालाब की पाल से मिट्टी का कटाव हुआ। यहां तालाब सौंदर्यीकरण कार्य भी चल रहा है। बुधवार सुबह श्रमिकों ने कटाव के समीप रखे पत्थर आदि सामग्री हटाई। बुधवार सुबह 6 बजे से शाम 3 बजे तक बागीदौरा में 20 एमएम बारिश हुई। बांसवाड़ा व गढ़ी में 11 मिमी व भूंगड़ा में 3-3 मिमी बारिश दर्ज की गई। उधर, कृषि अनुसंधान केंद्र बोरवट के निदेशक डॉ. हरगिलास के अनुसार अभी गांवों में बारिश कम हुई है। लिहाजा 60-80 मिमी बारिश होने पर ही किसानों को सोयाबीन और मक्का की बुवाई करनी चाहिए।
mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story