राजस्थान

ईदुलजुहा पर्व को देखते हुए 4 ड्यूटी मजिस्टेªट नियुक्त

Tara Tandi
28 Jun 2023 11:01 AM GMT
ईदुलजुहा पर्व को देखते हुए 4 ड्यूटी मजिस्टेªट नियुक्त
x
अतिरिक्त जिला मजिस्टेªट ने गुरुवार, 29 जून को ईदुलजुहा के त्योहार को देखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए 4 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं।अतिरिक्त जिला मजिस्टेªट ने बताया कि भारत भूषण गोयल, सहायक निदेशक लोक सेवाएंे कलेक्ट्रेट टोंक को मालपुरा का संपूर्ण शहरी क्षेत्र एवं उपखण्ड अधिकारी महिपाल सिंह को ईदगाह केकड़ी रोड़ मालपुरा का ड्यूटी मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बृजेश चौधरी, सहायक कलेक्टर मुख्यालय टोंक को घंटाघर से बहीर ईदगाह एवं टोंक तहसीलदार रामधन गुर्जर को घंटाघर से जामा मस्जिद बड़ा कुंआ क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नियुक्त किए गए सभी मजिस्टेªट अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति की निगरानी रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने की सुनिश्चितता करेंगे। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका होने की दशा में तत्काल अधोहस्ताक्षरकर्ता को सूचित करेंगे।
Next Story