राजस्थान

धौलपुर में मकान गिरने से 4 बच्चों की मौत

Rounak Dey
29 Sept 2022 12:45 PM IST
धौलपुर में मकान गिरने से 4 बच्चों की मौत
x
राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को राहत प्रदान करने की मांग की.

धौलपुर : धौलपुर जिले में मूसलाधार बारिश के कारण मकान ढह जाने से चार बच्चों की मौत हो गयी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. एसएचओ लखन सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात जब यह घटना हुई तब मां और उसके पांच बच्चे मानिया कस्बे में अपने किराये के मकान में सो रहे थे। मृतकों की पहचान साइना (पांच साल), मोती (तीन), फिजा (दो) और गोविंद (चार महीने) के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि 35 वर्षीय मां सोनम और 8 वर्षीय एक लड़की पूजा को चोटें आई हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया और राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को राहत प्रदान करने की मांग की.


Next Story