राजस्थान

महाराजा रणजीत सिंह इंस्टीट्यूट के 4 कैडेट बने भारतीय वायुसेना के कमिश्नड अफ़सर

mukeshwari
23 Jun 2023 6:26 PM GMT
महाराजा रणजीत सिंह इंस्टीट्यूट के 4 कैडेट बने भारतीय वायुसेना के कमिश्नड अफ़सर
x

मोहाली। महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सिज़ प्रपेरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई), एसएएस नगर (मोहाली) के चार कैडेटों ईशान बख्शी, मनराज सिंह साहनी, हर्षित बख्शी और अरमानदीप सिंह सोढी को शनिवार को एयर फोर्स एकेडमी, डंडीगल, हैदराबाद में पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय हवाई सेना में कमीशन मिल गया है।

भारत के राष्ट्रपति और हथियारबंद सेनाओं की सुप्रीम कमांडर द्रौपदी मुर्मू ने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। इन कैडेटों समेत पिछले 11 सालों में महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई के कुल 140 कैडेट भारतीय हथियारबंद सेनाओं में कमिशनड अफ़सर के तौर पर शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के योग्य नेतृत्व अधीन मार्च 2022 से अब तक महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई के कुल 38 कैडेटों को अफ़सर के तौर पर कमीशन मिला है।

इन कैडेटों को भारतीय वायुसेना में अफ़सर बनने पर बधाई देते हुए पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि समूचे पंजाब को इनकी इस शानदार प्राप्ति पर गर्व है।

कैबिनेट मंत्री ने सभी कैडिटों को सुनहरी भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई के डायरेक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान (सेवामुक्त) ने कैडेटों को इंस्टीट्यूट के मोटो ’निसचै करि अपनी जीत करो’ पर खरा उतरने और पंजाब के योग्य सपूत और मुल्क के सच्चे सिपाही बनने का न्योता दिया।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story