राजस्थान

राजस्थान में हुए 39 IAS अधिकारियों के तबादले

Shreya
14 July 2023 3:56 PM IST
राजस्थान में हुए 39 IAS अधिकारियों के तबादले
x

जयपुर: गुरुवार मध्यरात्रि को जारी हुई 39 IAS की तबादला सूची में गौरव गोयल को DIPR का नया सचिव बनाया गया है. वे सीएम सचिव के पद के साथ साथ यह जिम्मेदारी संभालेंगे. महेशचंद्र शर्मा का दो माह में ही LSG सचिव पद से देवस्थान विभाग सचिव पद पर तबादला किया गया है तो वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति और विदेश अध्ययन करके लौटे कुल पांच APO IAS को पोस्टिंग दी गई है. सूची में 6 जिलों में कलेक्टर और 2 संभागों के संभागीय आयुक्त बदले गए हैं.

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

39 IAS अफसरों के तबादले, 2 IAS को अतिरिक्त प्रभार, IAS शिखर अग्रवाल, अध्यक्ष, राज.राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल,जयपुर IAS महावीर प्रसाद, महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक, अजमेर का अतिरिक्त प्रभार, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश..

Next Story