राजस्थान

Dungarpur और बांसवाड़ा से 384 यात्री रामेश्वरम ओर मदुरै यात्रा के लिए रवाना

Tara Tandi
27 Jun 2025 5:33 PM IST
Dungarpur और बांसवाड़ा से 384 यात्री रामेश्वरम ओर मदुरै यात्रा के लिए रवाना
x
Dungarpur डूंगरपुर । राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत शुक्रवार को डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन रामेश्वरम ओर मदुरै तीर्थ के लिए रवाना हुई। स्पेशल ट्रेन में डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों के 384 तीर्थ यात्रियों को तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। देवस्थान विभाग सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल, जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, समाजसेवी अशोक पटेल, समाजसेवी बंशीलाल कटारा, समाजसेवी प्रभु पंड्या विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
देवस्थान विभाग की सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने बताया कि राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम के लिए विशेष ट्रेन लगाई गई है जो पूरी वातानुकूलित है । रेल में साथ सभी यात्रियों की देखभाल के लिए एक ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में दो राजकीय कर्मचारियों को अनुदेशक और चिकित्सा सुविधा के लिए एक डॉक्टर और 2 नर्सिंग अधिकारी भी लगाये गये है, जो कि यात्रियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेंगे।
कार्यक्रम का संचालन गिरीश व्यास यात्रा प्रबंधक ने किया। कार्यक्रम में देवस्थान विभाग से अवन शर्मा, चंद्रवीर सिंह, अमर सिंह, दुर्गा ओर जगदीप शर्मा ने टिकट वितरण का कार्य संपादित किया।
Next Story