राजस्थान
Ajmer उत्तर में बनेगी 10 करोड़ की 34 सड़कें- वासुदेव देवनानी
Tara Tandi
3 Jun 2025 10:41 AM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। श्री देवनानी की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रूपए की लागत से 34 सड़कें बनाई जाएगी। इन सड़कों के काम भी जल्द शुरू होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के निर्माण की अनुशंसा की है। इसके तहत वार्ड एक कोटडा स्थित प्रगति नगर बी ब्लॉक में राशि 45 लाख की लागत से सड़क निर्माण, वार्ड 2 कोटड़ा स्थित संदीप रावत जी के मकान से तेजाजी मंदिर चौक तक राशि 37 लाख, वार्ड 3 अर्जुन नगर, माली मौहल्ला में राशि 13.25 लाख, वार्ड 3 अम्बे विहार कॉलोनी मुख्य मार्ग व पास की गलियों में राशि 28 लाख, वार्ड 5 भागचंद सोनी नगर गली नंबर एक व सामुदायिक भवन वाली गली में राशि 16 लाख की लागत से सड़क निर्माण करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वार्ड 8 स्थित भैरू जी मंदिर (चमार घाटी) से लवकुश उद्यान तक राशि 27 लाख से सड़क निर्माण एवं वॉल टू वॉल मय नाली निर्माण, पलटन बाजार ग्वाला चौक विनोद जी के मकान से गोपाल अहीर जी के मकान होते हुए नरपत सिंह जी के मकान तक राशि 30 लाख, वार्ड 60 कालू की ढाणी सी ब्लॉक में राशि 14 लाख, वार्ड 62 पवनसुत कॉलोनी माताजी मंदिर वाले मार्ग राशि 34 लाख, वार्ड 62 स्थित नायक बस्ती से शमशान पुलिया तक राशि 20 लाख, वार्ड 63 प्रताप नगर में पाबूदान सिंह जी के मकान से पुलिया तक राशि 42 लाख, वार्ड 63 गोपाल सिंह क्लॉथ स्टोर से राजेश भाटी के मकान तक राशि 13 लाख, वार्ड 65 में राशि 18 लाख की लागत से सिविल लाइन स्थित अजमेर अस्पताल मार्ग का निर्माण एवं वार्ड 67 ष्णगंज में राशि 22 लाख की लागत से स्थित माहेश्वरी सेवा सदन को जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वार्ड 67 स्थित श्याम मेडिकल स्टोर से रेम्बल रोड़ तक राशि 35 लाख, वार्ड 67 सावित्री चौराहा स्थित शंकर ज्यूस सेंटर से आयुर्वेद निदेशालय होते हुए डॉ. तेला क्लिनिक तक राशि 15 लाख, वार्ड 72 व 73 कैलाशपुरी स्थित कम्यूनिटी हॉल से विजय जी माथुर के मकान के सामने तक व हिलव्यू स्कूल के सामने तक राशि 10.50 लाख, वार्ड 74 जी ब्लॉक में शमशान के पास वाले गार्डन वाली गली से शिव मंदिर होते हु वर्धमान दुकान वाली गली में राशि 16 लाख की लागत से सड़क निर्माण, वार्ड 75 स्थित स्टीफन स्कूल के सामने सी ब्लॉक में विभिन्न क्षतिग्रस्त गलियों में राशि 30 लाख, वार्ड 75 स्थित करणी नगर में भोम जी गुर्जर के मकान से डॉ. शैतान सिंह जी के मकान तक राशि 20 लाख, वार्ड 75 विनायक नगर में गली नंबर 1, 2, 3 व राजपुरोहित जी के मकान से गोकुलधाम कॉलोनी होते हुए जोशी जी के मकान तक राशि 45 लाख, वार्ड 78 चित्रकूट कॉलोनी सेक्टर-बी में भरत जी शर्मा के मकान के पास वाली गली में राशि 21 लाख, वार्ड 79 ब्लॉसम स्कूल के सामने मालू गोदाम के पास नितेश प्रजापति के मकान तक राशि 21 लाख की लागत से सड़क निर्माण करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वार्ड 79 स्थित फ्रेण्डस कॉलोनी डी ब्लॉक में विभिन्न क्षतिग्रस्त गलियों में राशि 65 लाख की लागत से सड़क निर्माण करवाया जाएगा। वरूण सागर रोड़ स्थित कीर्ति नगर बी, सी, डी ब्लॉक में राशि 60 लाख, ग्राम बोराज मदन जी के मकान से भगड़ चौक औरतों की हताई तक राशि 31 लाख, ग्राम लोहागल स्थित कुम्हार मौहल्ला में राशि 21 लाख, ग्राम काजीपुरा में ओम जी के मकान से लम्बरदार जी के मकान तक राशि 21 लाख, ग्राम काजीपुरा में प्रभू जी के मकान से महेन्द्र पांचू जी के मकान तक राशि 20 लाख, ग्राम खरेखडी परसाराम महाराज के मकान से राजकीय विद्यालय तक राशि 42 लाख, ग्राम हाथीखेड़ा मुख्य मार्ग का निर्माण राशि 90 लाख, ग्राम हाथीखेड़ा में धर्मसिंह जी के मकान से नौरती बाई के मकान तक राशि 16 लाख, वरुण सागर रोड़ स्थित झूलेलाल कॉलोनी में मुख्य सड़क निर्माण राशि 45 लाख, वरूण सागर रोड़ स्थित स्वास्तिक नगर में सड़क निर्माण राशि 20 लाख की लागत से सड़क निर्माण करवाया जाएगा।
TagsAjmer उत्तरबनेगी 10 करोड़34 सड़केंवासुदेव देवनानीAjmer North10 crores will be built34 roadsVasudev Devnaniजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





