राजस्थान

जिले के 33 विद्यालयों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में क्रमोन्नत किया गया

Admin Delhi 1
31 July 2023 4:16 AM GMT
जिले के 33 विद्यालयों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में क्रमोन्नत किया गया
x

भरतपुर न्यूज़: प्रदेश में इस वर्ष 517 नए राजकीय विद्यालयों कोसरकार ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों मेंपरिवर्तन किया है। जिसमें भरतपुर जिले के 33विद्यालय शामिल हैं। जिले में पहले से 120 महात्मागांधी स्कूल संचालित हैं। लेकिन इस सत्र से अबकुल 153 अंग्रेजी माध्यम स्कूल हो गए हैं। अंग्रेजीमाध्यम में रुपांतरित किए गए स्कूलों का संचालनशैक्षणिक सत्र 2023-24 से शुरू किया जाएगा।वर्तमान सत्र में पांचवीं तक की कक्षाओं को ही अंग्रेजीमाध्यम में रुपांतरित किया जाना है।रुपांतरित से पहले जिन स्कूलों में तृतीय भाषा कासंचालन किया जा रहा है। रुपांतरित के बाद भी उस भाषाका संचालन होता रहेगा। कक्षा नर्सरी से यूकेजी तकप्रत्येक वर्ग में 25 सीटें व पहली से पांचवीं कक्षा तकप्रत्येक क्लास में 30 सीटें होंगी।

नामांकन के लिएनिर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आने पर सीटों कीसंख्या बढ़ाई जा सकती हैं। इस तरह 33 नए रुपांतरितविद्यालयों में नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक करीब 8 हजार सेअधिक बच्चे अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ले सकेंगे। प्रत्येकसाल एक-एक कक्षा को अंग्रेजी माध्यम में रुपांतरित कियाजाएगा। कुम्हेर में 4, बयाना में 1, सेवर में 5, भुसावर में3, नदबई 2, नगर 6, उच्चैन में 3, डीग में 2, पहाड़ी में 4और कामां में 3 स्कूल क्रमोन्नत हुए हैं।^जिले में नए सत्र से 33 राजकीय स्कूलों को अंग्रेजीमाध्यम स्कूलों में रुपांतरित किए गए हैं। इन स्कूलों मेंइसी सत्र से नर्सरी से यूकेजी तक अंग्रेजी माध्यम मेंपाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।प्रेम सिंह कुंतल,जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी

Next Story