राजस्थान

2023 में 33 केवी ग्रिड सब स्टेशन और 5 अस्पताल की मिलेगी सौगात

Admin Delhi 1
2 Jan 2023 1:38 PM GMT
2023 में 33 केवी ग्रिड सब स्टेशन और 5 अस्पताल की मिलेगी सौगात
x

बूढ़ादीत न्यूज़: नए साल पर नए साल में बूढ़ादीत क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा के लिए सड़क, घर-घर पानी, रामपुरिया में 33 केवी ग्रिड सब स्टेशन और उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलने वाली है। जिससे जनता को पेयजल, बिजली की सुविधाओं में लाभ मिल सकेगा। साथ ही क्षेत्र में नए साल में चंबल नदी से सटे इलाकों में पाचं स्थानों पर उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सुविधाएं मिलना शुरु हो जाएगी। जिससे ग्रामीणों को गांव में ही चिकित्सा सुविधाएं मिलने से दूर दराज इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के वर्ष 2023 में ग्राम टाकरवाड़ा में गणेश मंदिर से ग्राम बड़ौद तक 360 रुपए की स्वीकृत राशि से सड़क मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण होगा। इसी प्रकार निमोदा-उजाड़ से नरसिंहपुरा 270 करोड़ रुपए की स्वीकृत राशि से सड़क निर्माण कार्य, बंबूलिया रावतान से धनसूरी 75 करोड़ की राशि के सड़क मार्ग का कार्य प्रारंभ होगा। रोटेदा से मंडावरा तक सड़क मार्ग का चौड़ाईकरण कार्य 12 करोड़ की राशि से शुरू होगा। बड़ौद स्टेट हाइवे 70 पर किलोमीटर 58 क्षेत्र में कालीसिंध नदी पर पुल निर्माण 9191 करोड़ रुपए की स्वीकृत राशि से शुरू होगा। बंबूलिया रणमल से खेड़ली शहरान के मध्य पुलिया निर्माण कार्य 142.97 करोड़ रुपए की राशि से पूर्ण होगा। राज्य राजमार्ग संख्या 125 एसएच 29 भैरूपुरा ओझा से कल्याणपुरा रायथल-डोलर-रोटेदा-मंडावरा के लिए राशि स्वीकृत हो गई है।

राजस्थान के 13 जिलों को मिलेगा पानी: बूढादीत क्षेत्र में नोनेरा-ऐबरा डैम का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। विधायक रामनारायण मीणा ने 16 नवंबर 2019 को 37.50 करोड़ रुपए की योजना के साथ बांध की नींव रखी थी। 601 करोड़ रुपए की लागत से बांध का स्ट्रक्चर निर्मित हो रहा है। इस बांध से राजस्थान के 13 जिलों को पानी मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बांध का दौरा कर सकते हैं।

प्रमुख पेयजल आपूर्ति योजना होगा लोकार्पण: बूढादीत कस्बे में जल जीवन मिशन योजना के तहत 463.22 राशि का कार्य पूर्ण हो चुका है। कोटड़ादीपसिंह में 248.93 कार्य प्रगति पर है, फतेहपुर खुश्क में 147.88, बड़ौद कस्बे में 403.17 रुपए के कार्य प्रगति पर हैं। जिनका साल 2023 में लोकार्पण हो जाएगा। जिससे क्षेत्र की जनता को घर-घर पानी की सुविधा मिल सकेगी।

रामपुरिया 33 केवी ग्रिड सबस्टेशन का होगा लोकार्पण: विधायक के प्रयास से इस वर्ष उजाड़ क्षेत्र में 33 / 11 केवी ग्रिड सब स्टेशन का कार्य पूर्ण हो जाएगा। उजाड़ क्षेत्र में ग्रामीण किसानों के लिए यह ग्रिड सबस्टेशन वरदान साबित होगा। 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी।

5 उप स्वास्थ्य केंद्र की मिली सौगात: क्षेत्र के चंबद नदी से सटे इलाकों के निमोदा उजाड़, मदनपुरा, उम्मेदपुरा कॉलोनी, ऐबरा, मेहराना में इस वर्ष उप स्वास्थ्य केंद्रों का कार्य पूर्ण हो जाएगा। जहां पर आम जनता को वर्ष 2023 में नए साल में चिकित्सा सुविधाएं मिलना शुरु हो जाएगी। इन स्थानों पर उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के शिलान्यास हो चुके है। उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण जल्द शुरू हो जाएंगे।

इनका कहना है: प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। प्रदेश सरकार की योजनाओं से आम जनता खुश है। मैंने हमेशा अपने विधानसभा क्षेत्र में अच्छे से अच्छा काम करने का प्रयास किया है। इस वर्ष नई उम्मीद और नई उमंग, खुशहाली, सुख, समृद्धि, स्वस्थ जीवन और चहुंमुखी विकास के साथ आम जनता के लिए आगामी बजट में और भी कई प्रकार की सौगातें मिलेंगी।

-रामनारायण मीणा, विधायक, पीपल्दा विधानसभा

Next Story