राजस्थान

30 वर्षीय पड़ोसी ने ढाई साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Admin Delhi 1
12 May 2023 10:23 AM GMT
30 वर्षीय पड़ोसी ने ढाई साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
x

कोटा न्यूज: अंता‎ क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम 30‎ वर्षीय युवक ने पड़ाेसी की ढाई वर्षीया‎ बालिका को 5 रुपए की चीज दिलाने‎ के बहाने फुसलाकर अपने घर ले गया‎ और उसके साथ दुष्कर्म कर लिया।‎ बालिका रोती हुई घर पहुंची। जब मां‎ ने बच्ची के कपड़े खोले तो उसके‎ प्राइवेट पार्ट से खून आता देख‎ परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।‎ इस दौरान डॉक्टरों ने बच्ची काे‎ देखकर उसके साथ दुष्कर्म होने की‎ आशंका जताई। उसके प्राइवेट पार्ट में‎ गहरी चोट थी।

इस बीच सूचना‎ मिलने पर अंता डीएसपी तरुणकांत‎ सोमानी, थानाधिकारी रामलक्ष्मण‎ गुर्जर व सीसवाली थानाप्रभारी‎ उत्तमसिंह अस्पताल पहुंचे। यहां‎ परिजनों ने उन्हें घटना की जानकारी‎ देते हुए बताया कि 30 साल का‎ पड़ोसी बच्ची काे चीज दिलाने के‎ बहाने घर पर ले गया था। इस पर‎ तुरंत प्रभाव से पुलिस आरोपी को‎ ढूंढ़ने पहुंची, लेकिन वह घटना के‎ बाद से फरार हाे गया था।

परिजनों की‎ रिपोर्ट पर पुलिस ने पाेस्काे एक्ट में‎ मामला दर्ज किया है। इधर, मामले की‎ सूचना मिलने पर बारां एसपी‎ राजकुमार चौधरी भी अंता पहुंचे।‎ उन्होंने आरोपी काे जल्द पकड़ने के‎ निर्देश दिए हैं।‎ परिजन देर रात बच्ची को लेकर कोटा पहुंचे। यहां उसे जेकेलोन अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल स्टाफ ने बताया कि बच्ची का ऑपरेशन किया जाएगा।

Next Story