राजस्थान

मासूम से 30 साल के पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Admin4
13 May 2023 8:09 AM GMT
मासूम से 30 साल के पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
x
कोटा। कोटा अंता‎ क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम 30‎ वर्षीय युवक ने पड़ाेसी की ढाई वर्षीया‎ बालिका को 5 रुपए की चीज दिलाने‎ के बहाने फुसलाकर अपने घर ले गया‎ और उसके साथ दुष्कर्म कर लिया।‎ बालिका रोती हुई घर पहुंची। जब मां‎ ने बच्ची के कपड़े खोले तो उसके‎ प्राइवेट पार्ट से खून आता देख‎ परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।‎ इस दौरान डॉक्टरों ने बच्ची काे‎ देखकर उसके साथ दुष्कर्म होने की‎ आशंका जताई। उसके प्राइवेट पार्ट में‎ गहरी चोट थी। इस बीच सूचना‎ मिलने पर अंता डीएसपी तरुणकांत‎ सोमानी, थानाधिकारी रामलक्ष्मण‎ गुर्जर व सीसवाली थानाप्रभारी‎ उत्तमसिंह अस्पताल पहुंचे। यहां‎ परिजनों ने उन्हें घटना की जानकारी‎ देते हुए बताया कि 30 साल का‎ पड़ोसी बच्ची काे चीज दिलाने के‎ बहाने घर पर ले गया था। इस पर‎ तुरंत प्रभाव से पुलिस आरोपी को‎ ढूंढ़ने पहुंची, लेकिन वह घटना के‎ बाद से फरार हाे गया था।
परिजनों की‎ रिपोर्ट पर पुलिस ने पाेस्काे एक्ट में‎ मामला दर्ज किया है। इधर, मामले की‎ सूचना मिलने पर बारां एसपी‎ राजकुमार चौधरी भी अंता पहुंचे।‎ उन्होंने आरोपी काे जल्द पकड़ने के‎ निर्देश दिए हैं।‎ परिजन देर रात बच्ची को लेकर कोटा पहुंचे। यहां उसे जेकेलोन अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल स्टाफ ने बताया कि बच्ची का ऑपरेशन किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार पड़ाेसी‎ होने से दोनों परिवारों का आपस‎ में आना-जाना रहता था। बच्चे‎ भी आसपास के घरों में खेलते‎ रहते थे। ऐसे में आरोपी‎ बालिका को साथ लेकर गया,‎ तो किसी को संदेह नहीं हुआ।‎ कुछ समय पहले बालिका के‎ परिजन भी घर के बाहर थे।‎ उनके घर में जाने के बाद‎ आरोपी बालिका को घर के‎ बाहर से फुसलाकर ले गया।‎
बच्ची के साथ में दुष्कर्म‎ की वारदात को लेकर अंता‎ अस्पताल में मेडिकल बोर्ड का गठन‎ किया। इसमें डॉ.‎ मोनिका सैनी, डॉ. बीएन तिवारी, डॉ.‎ दिनेश गौतम मौजूद रहे। मेडिकल के‎ बाद बच्ची की गंभीर स्थिति काे देखते‎ हुए उसे कोटा रैफर कर दिया।‎ कोटा के जेकेलोन में उसे भर्ती किया है। ढाई साल की बालिका के साथ में‎ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट पर‎ कार्रवाई हो रही है। आरोपी को पकड़ने के‎ लिए विभिन्न टीमें गठित कर भेजी है।‎
Next Story