
x
अलवर। अलवर की गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। करेवा थाना प्रभारी लखन सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की ओर से फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गोविंदगढ़ थाने का अपराधी जो फरार चल रहा था और जिस पर अलवर पुलिस अधीक्षक ने ₹3000 का इनाम भी घोषित किया हुआ था, उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गोविंदगढ़ पुलिस ने हरजीत सिंह उर्फ डोली (39) पुत्र अवतार सिंह निवासी सेदमपुर थाना गोविंदगढ़ जिला अलवर को दीवान सिंह की ढाणी बाघपुर जिला पलवल हरियाणा से गिरफ्तार किया है। जिस पर पुलिस थाना टपूकड़ा में एक पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज है और 2015 से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सहायक उप निरीक्षक लखन सिंह ने बताया कि इसका एक और साथी भी है, जो भी इसी मामले में फरार चल रहा है। जल्द ही उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया जाएगा। यह दोनों 2015 से टपूकड़ा थाने से पॉस्को एक्ट के मामले में फरार चल रहे थे।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story