राजस्थान

चंबल नदी में नहाने गए 3 छोटे बच्चे की डूबने से मौत

Ritisha Jaiswal
8 May 2022 4:38 PM IST
चंबल नदी में नहाने गए 3 छोटे बच्चे की डूबने से मौत
x
धौलपुर जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तीन छोटे बच्चे चंबल नदी में नहाने के लिए गए थे वहां डूबने से तीनों बच्चों की मौत हो गई।

धौलपुर जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तीन छोटे बच्चे चंबल नदी में नहाने के लिए गए थे वहां डूबने से तीनों बच्चों की मौत हो गई। मृतक तीनों बच्चे आपस में सगे भाई हैं। एक साथ तीन भाइयों की मौत की सूचना मिलने पर पूरे गांव में गमगीन माहौल हो गया।

कहां हुई घटना
धौलपुर कोतवाली थाना इलाके में वर का पुरा गांव के रहने वाले खेम चंद निषाद के तीन छोटे बेटे 6 वर्षीय कान्हा, 7 वर्षीय चिराग और 9 वर्षीय रोहित चंबल नदी में नहाने के लिए गए थे जहां पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बच्चों की नानी पड़ोसी राजघाट गांव के पास चंबल नदी पर कपड़ा धोने गई थी।
तीनों बच्चे भी साथ चले गए थे। वहां चंबल नदी बिल्कुल पास में बहती है। इसलिए जब उनकी नानी कपड़े धो रही थी तभी तीनों बच्चे चंबल नदी में नहाने के लिए पानी में उतर गए थे। इसी दौरान तीनों बच्चे नहाते हुए गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। नदी में डूबते हुए तीनों बच्चों पर जब नानी की नजर पड़ी उन्होंने शोरगुल मचा दिया व ग्रामीण इकट्ठे हो गए ।
हादसे की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों की मदद से दो बच्चों के शवों को नदी से निकाल दिया गया व पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। तीसरे बच्चे के शव को काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।
यहां चंबल नदी में है घड़ियालों का बसेरा
धौलपुर से सटे चंबल नदी के इलाके में घड़ियालो लोगों का बसेरा है। कई बार ग्रामीण जब अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए चंबल नदी में ले जाते हैं तो घड़ियाल उनके पशुओं का शिकार कर लेते हैं। इसके अलावा पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आई है जब चंबल नदी में नहाने गए लोगों को घड़ियालो ने अपना शिकार बना लिया था।
क्या है पुलिस का कहना
पुलिस ने कहा कि सूचना मिली थी कि नहाने गए तीन बच्चे चंबल नदी में डूब गए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया था। काफी देर चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में तीनों बच्चों के शवों को निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है ।


Next Story