राजस्थान

महिला पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Admin Delhi 1
13 July 2023 4:22 PM IST
महिला पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
x

उदयपुर न्यूज़: उदयपुर की बावलवाड़ा थाना पुलिस ने एक महिला पर जानलेवा हमले की नीयत से बंदूक से फायर करने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

बावलवाड़ा थानाधिकारी प्रभुसिंह ने बताया कि आरोपी खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के परबीला निवासी संजय पुत्र कल्याण मीणा, खारा फला टीडी निवासी अर्जुन पुत्र नारायण खराडी और ऋषभदेव निवासी संजय पुत्र लक्ष्मण डामोर को गिरफ्तार किया।

अन्य बाकी आरोपियों की भी तलाश जारी है। मुख्य आरोपी अनिल मीणा पहले ही गिरफ्तार हो चुका है जिससे घटना में उपयोग ली गई एयरगन और वाहन बरामद कर लिए है।।

Next Story