राजस्थान
शिक्षा विभाग की प्रतिस्पर्धा से 27 खेल हटेंगे, अब सिर्फ 21 रहेंगे
Ashwandewangan
4 July 2023 3:16 PM GMT

x
शिक्षा विभाग
अलवर। अलवर शिक्षा विभाग की ओर से हर साल प्रतियोगिताएं करवाई जाती थी, लेकिन पिछले तीन साल से यह प्रतियोगिताएं बंद हैं। अब इन प्रतियोगिताओं के लिए सभी जिलों की ओर से निदेशालय ने प्रस्ताव मांगा है। अब यह प्रतियोगिताएं 2 सितम्बर को आयोजित होंगी। उधर, शिक्षा विभाग की ओर से करवाए जाने वाले 48 खेलों में से केवल 21 खेलों को शामिल किया गया है और 27 खेलों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब देखना यह कि विभाग की ओर से 27 खेलों में से कितने खेलों को वापस शामिल किया जाएगा। इसके लिए 14 व 15 जुलाई को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की बैठक होगी। जिसमें इन खेलों पर फैसला होगा। शिक्षा विभाग के कैलेंडर में अंडर -14, 17 व 19 वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए सितम्बर में जिला स्तरीय और अगले चरण में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होंगी। पिछली नेशनल की प्रतियोगिताओं में भी केवल ओलंपिक खेलों में 21 खेल ही शामिल किए गए। हालांकि नेशनल प्रतियोगिता में 191 से अधिक खेल शामिल रहते हैं और राज्य में 48 खेल से अधिक होते हैं।
इन खेलों के लिए मांगे प्रस्ताव: अधिकारियों से अभी केवल 21 खेलों के लिए ही प्रस्ताव मांगे है। इसमें हॉकी, भारोत्तोलन, ताईक्वांडो, योगासन, खो-खो, कबड्डी, राइफल शूटिंग, शतरंज, लॉन टेनिस, हैंडबॉल, जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, फुटबॉल, जूडो, बैडमिंटन और बास्केटबाल शामिल किया है।
खेलों के प्रस्ताव मांगे
सभी जिलों से अभी एसजीएफआई की ओर से जारी कैलेंडर के तहत 21 खेलों के प्रस्ताव मांगे हैं। विभाग की ओर से 14 व 15 जुलाई को दिल्ली में बैठक होगी। जिसमें बाकी खेलों के बारे में मंथन होगा। खेल आगे-पीछे हो सकते हैं, क्योंकि ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों को आयोजन होगा। इसके बारे में सूचित कर दिया जाएगा।

Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
Next Story