राजस्थान

26 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Admin4
11 Jun 2023 8:39 AM GMT
26 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या
x
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा एक वर्ष पूर्व सरकारी शिक्षक बने 26 वर्षीय युवक ने शुक्रवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतका के पिता खेत पर गए हुए थे। दोपहर में लौटने पर आत्महत्या का पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही मंडल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया।
मंडल थाना के लुहारिया चौकी प्रभारी प्यारचंद खटीक ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गणेशपुर गांव निवासी बजरंग (26) पुत्र पूरणमल शर्मा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक एक साल पहले ही सरकारी शिक्षक बना था। मृतक के पिता पूरनमल ने बताया कि मृतक बजरंग ने सुबह उठकर सबके साथ चाय पी। इसके बाद पूरनमल खेत पर चला गया था। घर लौटने के बाद बेटे को फोन करने पर कोई जवाब नहीं आया। उसके बाद कमरे में देखा तो उसकी लाश फंदे से लटकी हुई नजर आई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई है।
Next Story