राजस्थान

प्लास्टिक हटाने के अभियान में 250 किलो प्लास्टिक एकत्रित किया गया

Admin Delhi 1
19 May 2023 11:42 AM IST
प्लास्टिक हटाने के अभियान में 250 किलो प्लास्टिक एकत्रित किया गया
x

जयपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व , नाका गलता में वन विभाग एवं रक्षा संस्था की ओर से प्लास्टिक हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 250 किलो प्लास्टिक एकत्रित किया गया।

डीसीएफ कपिल चंद्रवाल एवं रेंजर जनेश्वर चौधरी के निर्देशन में नाका प्रभारी दिनेश चौधरी, वनरक्षक विकास मीणा, वनरक्षक हेतराम एवं रक्षा संस्था के अभिषेक बैरवा, यशवंत सिंह, विनम्र जैन, राजदीप चौधरी मौजूद रहे।

Next Story