राजस्थान

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Admin Delhi 1
7 Sept 2023 11:45 AM IST
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
x
हत्या का आरोपी था फरार

नागौर: नागौर जिले की भावंडा थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में दो साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि 2 अक्टूबर 2021 को भावंडा रहने वाले शिवराम पुत्र गोपाराम जाट की ओर एक रिपोर्ट दी गई थी।

इसमें बताया था कि एक अक्टूबर की रात उनके बेटे सोनू को रात 9 बजे माणकपुर चौराहा के पास कमरे में बैठा था। तब धर्मकांटा मालिक राजू पुत्र जगराम, जयपाल पुत्र परसाराम, महिपाल पुत्र मांगाराम, रामलाल पुत्र परसाराम और उसका भाई सभी बैठे थे। तब तीन चार गाड़ियों में सवार हो 20 से 25 लोग आए उनके हाथ में लोहे के सरिए और लाठियां थी। वहां आते ही उन्होंने सोनू पर हमला बोल दिया और उसका किडनैप कर कैंपर गाड़ी में ले गए।

बदमाशों ने सोनू के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद उसे मरा हुआ समझकर सभी भाग निकले। सोनू के पास 18 हजार रुपए, दो सोने की अंगूठियां, गाड़ी की चाबी सभी लूट कर भाग गए। जानकारी मिलने पर सोनू को खींवसर के अस्पताल ले गए, वो लहुलुहान हालत में था। जहां से उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

Next Story