राजस्थान

कश्मीर के 25 बच्चों ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से की मुलाकात

Admindelhi1
25 Nov 2026 5:36 PM IST
कश्मीर के 25 बच्चों ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से की मुलाकात
x
कश्मीर से कन्याकुमारी तक एकता का संदेश, बच्चों से मिले राजस्थान के राज्यपाल

जयपुर: सामाजिक चेतना अभियान के तहत भारत दर्शन यात्रा पर राजस्थान आए कश्मीर घाटी के 25 बच्चों ने बुधवार को लोकभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने बच्चों से बातचीत कर भारत की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता पर विचार साझा किए।

राज्यपाल ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत विविधताओं के बावजूद एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। उन्होंने कश्मीर के इतिहास और संस्कृति का उल्लेख करते हुए बच्चों से राष्ट्र निर्माण में समान भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ सभी नागरिक मिलकर काम करें, तभी विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

Next Story