राजस्थान

सोलर पैनल खरीदने का झांसा देकर 2.35 लाख हड़पे, खाते में डलवाई रकम

Admindelhi1
29 Sept 2026 6:16 PM IST
सोलर पैनल खरीदने का झांसा देकर 2.35 लाख हड़पे, खाते में डलवाई रकम
x
सोलर पैनल बेचने के बहाने 2.35 लाख की ठगी, शातिरों ने बनाया शिकार

जोधपुर: शहर के माता का थान स्थित बलदेव नगर में रहने वाले एक व्यक्ति से सोलर पैनल बेचने के नाम पर 2.35 लाख रूपये ऐंठ लिए गए। शातिरों ने खाते में रूपये डलवाने के बाद फोन बंद कर दिया। पीडि़त की तरफ से अब माता का थान पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई।

पुलिस ने बताया कि बलदेव नगर ए-26 में रहने वाले मनोहरसिंह पुत्र कालूराम देवड़ा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका संपर्क फिजा खान और अभिषेक नाम के शख्स से हुआ था। जिन्होंने उसे सनरूफ एनर्जी सोनित प्राइवेट लिमिटेड से सोलर पैनल बेचने की बात की थी। इस पर वह उनके झांसे में आया गया। 7 सितंबर को उनके कहे अनुसार खाते में अलग अलग मदों में 2.35 लाख रूपये डाल दिए। मगर बाद में शातिरों ने ना तो सोलर पैनल दिया और ना ही दी गई रकम को वापिस लौटाया। शतिरों ने फोन भी बंद कर दिया। माता का थान पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

Next Story