राजस्थान

सियाराम डूंगरी में 21 कुंडीय नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन

Admindelhi1
22 Feb 2024 6:45 AM GMT
सियाराम डूंगरी में 21 कुंडीय नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन
x

जयपुर: आमेर रोड स्थित सियाराम डूंगरी में 21 कुंडीय नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह यज्ञ श्रीराम को राम जन्मभूमि में विराजमान के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। प्रवक्ता सचिन महाराज ने बताया कि महंत अयोध्या दास महाराज के सानिध्य में 20 फरवरी को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया। वहीं यज्ञ आचार्य मिथिलेश शास्त्री के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने विश्व जन कल्याण के लिए यज्ञ में आहुतियां दी। साथ ही भक्तों ने महोत्सव में बधाई गान, श्रीराम नाम का पाठ भी किया। 29 फरवरी को यज्ञ के आखिरी दिन पूर्णाहुति पर ठाकुरजी का पाटोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर संत-महंतों के सान्निध्य में महाआरती और भंडारा आयोजित किया जाएगा।

Next Story