राजस्थान

ताजपुर से कैलादेवी तक 20 किमी सड़क बनेगी, रास्ता सुगम होगा

Shantanu Roy
26 July 2023 11:10 AM GMT
ताजपुर से कैलादेवी तक 20 किमी सड़क बनेगी, रास्ता सुगम होगा
x
करौली। करौली राज्य सरकार प्रसिद्ध कैलादेवी आस्थाधाम की राह को और सुगम बनाने की तैयारी कर रही है। सरकार ने कैलादेवी जाने के लिए ताजपुर से नई सड़क स्वीकृत कर लोगों को राहत दी है। 18 करोड़ रुपए की लागत से ताजपुर से कैलादेवी के लिए 20 किलोमीटर की सड़क बनवाई जाएगी। इसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी है, और शीघ्र ही निर्माण कार्य करवाया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री बजट घोषणा में ताजपुर से कैलादेवी के लिए सड़क की घोषणा की गई थी। इस घोषणा की स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले माह से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सड़क बनने के लिए श्रद्धालुओं को सुविधा रहेगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अनुसार ताजपुर से कैलादेवी तक की सड़क 20 किलोमीटर की बनेगी। इसमें सीसी एवं डामर दोनों ही प्रकार की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण से पहले रास्ते के अतिक्रमणों को हटवाया जाएगा। इसके लिए पिछले दिनों सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दौरा कर जायजा लिया। ताजपुर से कैलादेवी के लिए जाने वाला रास्ता इस समय बहुत जर्जर होने से आवागमन कम है। जगह-जगह गहरे गड्ढे भी है। गंगापुर से कैला देवी जाने के लिए पहले कुडग़ांव या कैलादेवी मोड़ जाना पड़ता था। वहां से कैलादेवी के लिए अलग रास्ता है।
Next Story