राजस्थान

ओवर स्पीड बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से 2 युवक घायल

Admin4
12 May 2023 9:12 AM GMT
ओवर स्पीड बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से 2 युवक घायल
x
नागौर। नागौर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर आज बाइक अनियंत्रित होने से दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को नेशनल हाईवे की टीम एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से एक को प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर कर दिया। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर झरड़िया गांव के पास लाइन होटल से दो लोग बाइक पर सवार निम्बी जोधा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान निम्बी जोधा टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित बाइक से हादसा हो गया। हादसे में ओम प्रकाश (28) पुत्र नारायण राम व घनश्याम(15) पुत्र रामेश्वर लाल निवासी डूंगरास घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद नेशनल हाईवे टीम के एंबुलेंस चालक जगदीश सिंह ने मय टीम घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर से हादसें में गंभीर घायल हुए ओम प्रकाश को हाई सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर निम्बी जोधा पुलिस चौकी प्रभारी रामस्वरूप भादू मय जाब्ते मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। भादू ने बताया कि दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक सवार घायल झरड़िया के पास एक होटल से निम्बी जोधा आ रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। घटना में बाइक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story