राजस्थान

शौच करने गई महिला के साथ 2 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Admin4
21 Dec 2022 2:58 PM GMT
शौच करने गई महिला के साथ 2 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
x
जयपुर। मुहाना थाना इलाके में सुबह करीब 5 बजे घर से शौच के लिए बाहर निकली महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। सूचना पर परिजन उसे महिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। पीड़िता ने पर्चा बयान में अज्ञात 2 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया। घर पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। महिला के कपड़ों को भी पुलिस ने जांच के लिए रखा है।
थानाप्रभारी जयप्रकाश पूनिया ने बताया कि पीड़िता यहां अपने पति से अलग होकर 6-7 माह से मुहाना इलाके में 3 बच्चों के साथ रह रही थी। उसके शौचालय में पानी नहीं आ रहा था। ऐसे में वह सुबह 5 बजे शौच के लिए पास में खाली भूखण्ड में गई थी। तभी दो युवक आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों युवक मौके से भाग गए। इसके बाद मां और उसका भाई अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसका इलाज किया गया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ खुलासा हो पाएगा। पूनिया ने बताया कि महिला मुहाना के श्याम नगर में किराए के मकान में दो बेटे और एक बेटी के साथ रहती है। घर खर्च के लिए पास में ही एक फैक्ट्री में मजदूरी के लिए जाती है।
Admin4

Admin4

    Next Story