राजस्थान

Jodhpur शहर में गणपति उत्सव में सुरक्षा के लिए 2 हजार पुलिसकर्मी किये गए तैनात

Mohammed Raziq
29 Sept 2023 11:13 AM IST
Jodhpur  शहर में गणपति उत्सव में सुरक्षा के लिए 2 हजार पुलिसकर्मी किये गए तैनात
x
उत्सव में सुरक्षा के लिए 2 हजार पुलिसकर्मी किये गए तैनात
राजस्थान जोधपुर में अनंत चतुर्दशी को लेकर आज धूमधाम से गणपति विसर्जन किया जा रहा है। घरों में भगवान की प्रतिमा का पूजन के साथ अब उन्हें विदाई दी जा रही है। जालोरी गेट चौराहे पर शिव सेना की और से गणपति महोत्सव के तहत जुलूस निकाला जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं।
इधर विसर्जन के दौरान हुई कहासुनी को लेकर चौखा में आपस में युवक भिड़ गए। पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। एक युवक के सिर में चोट लगने से खून बहने लगा।
तेज गर्मी में भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। कई भक्त छाता लेकर भी गणपति विसर्जन के लिए आए। एक दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाई। कई भक्त सिर पर केसरिया साफा और गले में भगवा दुपट्टा डालकर नाचते दिखाई दिए। इस बार जुलूस या शोभायात्रा में भड़काऊ गानों को बजाने की अनुमति नहीं दी गई है।
छोटे बच्चों से लेकर बड़े आज जलाशयों में अराध्य देव गणपति को अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ विसर्जन कर रहे हैं। के अभियान के तहत लोगों ने मिट्टी की गणेश प्रतिमा काम में ली। कई घरों में मिट्टी से बने गणेश का विसर्जन किया गया।
Next Story