राजस्थान

450 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Admin4
13 July 2023 9:50 AM GMT
450 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
x
चूरू। चूरू जिले की भानीपुरा पुलिस ने मंगलवार रात को नाकाबंदी के दौरान बाइक पर तस्करी करने जा रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों तस्करों के पास से 450 ग्राम अफीम जब्त की है। पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक भी जब्त कर ली। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि पुलिस ने रात को नाकाबंदी लगा रखी थी। इस दौरान बाइक पर 2 युवक आए। इनको रुकवाकर पूछताछ की तो दोनों हड़बड़ा गए। शक होने पर पुलिस ने बाइक और इन दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास 450 ग्राम अफीम मिली। पुलिस ने सरदारशहर के कीकासर निवासी किशननाथ सिद्ध और राजासर पंवरान निवासी तोलाराम उर्फ राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह नागौर के खरनाल से अफीम लेकर आए थे और पंजाब बेचने जा रहे थे। थानाधिकारी ने बताया कि पकड़ी गयी अफीम की बाजार कीमत करीब 1 लाख रुपए थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है और मामले की जांच राजलदेसर थानाधिकारी रतनलाल कर रहे हैं।
Next Story