राजस्थान

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में 2 लोग घायल

Admin4
10 May 2023 10:05 AM GMT
अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में 2 लोग घायल
x
अलवर। बहरोड़ में नारनौल स्टेट हाईवे पर रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गांव जखराना निवासी राहुल शर्मा (30) पुत्र अजय शर्मा को प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि दूसरा घायल की पहचान नहीं हो पाई है।
गांव जखराना निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि वह नीमराणा में जापानी जॉन स्थित मीकुनी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। सोमवार को वह कंपनी में "B" शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर रात 11 बजे तक ड्यूटी करने के बाद वापस बाइक से घर लौट रहा था। गांव बिजोरावास के पास उसका एक्सीडेंट हो गया। जिसमें उसके हाथ- पैरों में अंदरूनी चोटें आई है। उसने बताया कि उसकी बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी, इसकी जानकारी नहीं है। उसके साथ दूसरा व्यक्ति कौन था, उसकी भी जानकारी नहीं है।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया संभावना जताई जा रही है कि राहुल शर्मा की बाइक पर दूसरे घायल व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी और उसके बाद बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दूसरे घायल का निजी अस्पताल उपचार चल रहा है। पुलिस घायल के परिजनों की तलाश करने में जुटी हुई है।
Next Story