राजस्थान

एकतरफा प्यार में 2 की हत्या, थाने पहुंचा आरोपी

jantaserishta.com
6 May 2022 5:06 PM IST
एकतरफा प्यार में 2 की हत्या, थाने पहुंचा आरोपी
x
पुलिसकर्मियों से बोला, 'मैंने दोनों की हत्या कर दी है, घर जाकर लाश उठा लो.'

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एकतरफ़ा प्यार में पागल एक सिरफिरे ने सोये हुए भाई-बहन की हत्या कर दी और थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों से बोला, 'मैंने दोनों की हत्या कर दी है, घर जाकर लाश उठा लो.'

आरोपी की ये बातें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. इलाके में जब इस डबल मर्डर की खबर फैली तो हड़कंप मच गया. मामला जयपुर के हसनपुरा क्षेत्र का है, जहां गुलशन नाम के सनकी शख्स ने 17 साल की पूनम और उसके 19 साल के भाई सोनू की हत्या कर दी.
भाई-बहन को मारने के बाद आरोपी शहर के सदर थाने में पहुंचा और पुलिसकर्मियों को हत्या की जानकारी दी. गुलशन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो कमरे में खून से सनी हुई दोनों की लाश पड़ी हुई थी. पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई अहम सबूत इकट्ठा किया है.
घटना बुधवार सुबह की है जब मृतक भाई-बहन के माता-पिता मजदूरी करने के लिए घर से निकल गए थे. आरोपी घर में घुसा और पूनम से शादी की ज़िद करने लगा, जिसके बाद भाई-बहन और आरोपी के बीच झगड़ा हो गया.
आरोपी गुलशन ने इसके बाद चाकू से पूनम और उसके भाई सोनू की गला काट कर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी चाकू को मौके पर ही फेंक कर थाने पहुंच गया.
सदर थाने में डबल मर्डर के आरोपी गुलशन ने बताया कि उसने पूनम और सोनू की हत्या कर दी है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि गुलशन पूनम से एकतरफ़ा प्यार करता था, जिसे लेकर कई बार बवाल हो चुका था. पूनम के माता-पिता ने ही गुलशन को किराये पर मकान दिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story