राजस्थान

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी 2 की मौत

Admin4
11 Feb 2023 3:28 PM IST
अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी 2 की मौत
x
सीकर। सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक तेज गति की अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकरा कर पलट जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य और एक राहगीर भी हादसे में घायल हो गया.
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक तेज गति की अनियंत्रित कार कल्याण सर्किल के पास डिवाइडर से टकरा गई जिससे कार में सवार सौरभ सैनी और नरेंद्र की मौत हो गई जबकि कार में सवार उनके दो अन्य दोस्त सुनील एवं जागृत घायल हो गये.
पुलिस के अनुसार इस हादसे में कार की चपेट में आने से राहगीर ओमप्रकाश भी घायल हो गया. उसके मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये एवं पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Next Story